बदन में जैसे लहू ताज़ियाना हो गया है - इरफ़ान सिद्दीकी

इरफ़ान सिद्दीकीइरफ़ान सिद्दीकी8 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

बदन में जैसे लहू ताज़ियाना हो गया है
उसे गले से लगाए ज़माना हो गया है

चमक रहा है उफ़क़ तक ग़ुबारे-तीरा शबी
कोई चराग़ सफ़र पर रवाना हो गया है

हमें तो खैर बिखरना ही था कभी न कभी
हवा-ए-ताज़ा का झोंका बहाना हो गया है

फ़ज़ा-ए-शौक़ में उसकी बिसात ही क्या थी
परिन्द अपने परों का निशाना हो गया है

इसी ने देखे हैं पतझड़ में फूल खिलते हुए
दिल अपनी खुश नज़री में दिवाना हो गया है
इरफ़ान सिद्दीकी
About the poet

इरफ़ान सिद्दीकी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from इरफ़ान सिद्दीकी

  1. क़िस्सा मुख़्तसर करता हूँ - इरफ़ान सिद्दीकी

    ख़ुश-मिज़ाजी मुझ पे मेरी बे-दिली का जब्र हैशौक़-ए-बज़्म-आराई भी तेरी कमी का जब्र है

    12.4K reads
  2. होशियारी दिल-ए-नादान बहुत करता है - इरफ़ान सिद्दीकी

    होशियारी दिल-ए-नादान बहुत करता हैरंज कम सहता है एलान बहुत करता है

    12.4K reads
  3. वो जो इक शर्त थी वहशत की - इरफ़ान सिद्दीकी

    वो जो इक शर्त थी वहशत की, उठा दी गई क्यामेरी बस्ती किसी सेहरा में बसा दी गई क्या

    12.4K reads
  4. मेरे होने में किसी तौर से शामिल हो जाओ - इरफ़ान सिद्दीकी

    मेरे होने में किसी तौर से शामिल हो जाओतुम मसीहा नहीं होते हो तो क़ातिल हो जाओ

    12.4K reads
  5. खुश्बू की तरह साथ लगा ले गई हमको - इरफ़ान सिद्दीकी

    खुश्बू की तरह साथ लगा ले गई हमकोकूचे से तेरे बादे-सबा ले गई हमको

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like