गाली सही अदा सही चीन-ए-जबीं सही

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

गाली सही अदा सही चीन-ए-जबीं सही

ये सब सही पर एक नहीं की नहीं सही

मरना मिरा जो चाहे तो लग जा गले से टुक

अटका है दम मिरा ये दम-ए-वापसीं सही

गर नाज़नीं के कहने से माना बुरा हो कुछ

मेरी तरफ़ को देखिए मैं नाज़नीं सही

कुछ पड़ गया है आँख में रोना कहे है तू

क्यूँ मैं अबस को बहसूँ यही दिल-नशीं सही

आगे बढ़े जो जाते हो क्यूँ कौन है यहाँ

जो बात हम को कहनी है तुम से यहीं सही

मंज़ूर दोस्ती जो तुम्हें है हर एक से

अच्छा तो क्या मुज़ाएक़ा 'इंशा' से कीं सही

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like