गाहे गाहे जो इधर आप करम करते हैं

इंशा अल्लाह ख़ान इंशाइंशा अल्लाह ख़ान इंशा

1 min read · 12.4K reads

गाहे गाहे जो इधर आप करम करते हैं

वो हैं उठ जाते हैं ये और सितम करते हैं

जी न लग जाए कहीं तुझ से इसी वास्ते बस

रफ़्ता रफ़्ता तिरे हम मिलने को कम करते हैं

वाक़ई यूँ तो ज़रा देखियो सुब्हान-अल्लाह

तेरे दिखलाने को हम चश्म ये नम करते हैं

इश्क़ में शर्म कहाँ नासेह-ए-मुशफ़िक़ ये बजा

आप को क्या है जो इस बात का ग़म करते हैं

गालियाँ खाने को उस शोख़ से मिलते हैं हाँ

कोई करता नहीं जो काम सो हम करते हैं

हैं तलबगार मोहब्बत के मियाँ जो अश्ख़ास

वो भला कब तलब-ए-दाम-ओ-दिरम करते हैं

ऐन मस्ती में हमें दीद-ए-फ़ना है 'इंशा'

आँख जब मूँदते हैं सैर-ए-अदम करते हैं

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा
About the poet

इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

उपनाम : 'इंशा' मूल नाम : सय्यद इंशा अल्लाह ख़ान जन्म : मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल निधन : 01 May 1817 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश LCCN : n82054839 उर्दू की ख़ुद मुख़्तारी के अग्रदूत “हर लफ़्ज़ जो उर्दू में मशहूर हो गया, अरबी हो या फ़ारसी, तुर्की हो या सुरयानी, पंजाबी ह…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश