वो अजीब शख़्स था भीड़ में जो नज़र में ऐसे उतर गया

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा10 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

वो अजीब शख़्स था भीड़ में जो नज़र में ऐसे उतर गया

जिसे देख कर मिरे होंट पर मिरा अपना शेर ठहर गया

He was a strange man who caught my eye in the crowd

Seeing him, the sher that was on my lips got stilled

कई शेर उस की निगाह से मिरे रुख़ पे आ के ग़ज़ल बने

वो निराला तर्ज़-ए-पयाम था जो सुख़न की हद से गुज़र गया

Travelling from his eyes to my face many shers became ghazal

This unique way of sending messages crossed the bounds of poetry

वो हर एक लफ़्ज़ में चाँद था वो हर एक हर्फ़ में नूर था

वो चमकते मिसरों का अक्स था जो ग़ज़ल में ख़ुद ही सँवर गया

In every word a moon, in every letter an illumination

His reflection of radiant lines bedecked the ghazal on its own

जो लिखूँ तो नोक-ए-क़लम पे वो जो पढ़ूँ तो नोक-ए-ज़बाँ पे वो

मिरा ज़ौक़ भी मिरा शौक़ भी मिरे साथ साथ निखर गया

He is on the nib of my pen when I write, on the tip of my tongue when I read

My interests and my passions too have flowered along with me

हो तड़प तो दिल में ग़ज़ल बने हो मिलन तो गीत हूँ प्यार के

हाँ अजीब शख़्स था 'इंदिरा' जो सिखा के ऐसे हुनर गया

The ghazal is wrought in the heart's agony, union brings songs of love

He was a strange man Indira, who taught me these strange skills

इन्दिरा वर्मा
About the poet

इन्दिरा वर्मा

View profile & all 41 Poems / Stories

More from इन्दिरा वर्मा

  1. आज फिर चाँद उस ने माँगा है - इन्दिरा वर्मा

    आज फिर चाँद उस ने माँगा हैचाँद का दाग़ फिर छुपाना है

    12.4K reads
  2. अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब - इन्दिरा वर्मा

    अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहबअभी तो अपने सफ़र की है इब्तिदा साहब

    12.4K reads
  3. दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगा - इन्दिरा वर्मा

    दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगादर्द आहों के मुक़द्दर का पता लाएगा

    12.4K reads
  4. दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए - इन्दिरा वर्मा

    दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए मेरे लिएफ़ैसला अब कीजिए या सोचिए मेरे लिए

    12.4K reads
  5. दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है - इन्दिरा वर्मा

    दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता हैदोस्ती का मेयार होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like