शिकस्ता-दिल अँधेरी शब अकेला राहबर क्यूँ हो

इन्दिरा वर्माइन्दिरा वर्मा10 Sept 1940

1 min read · 12.4K reads

शिकस्ता-दिल अँधेरी शब अकेला राहबर क्यूँ हो

न हो जब हम-सफ़र कोई तो अपना भी सफ़र क्यूँ हो

किसी की याद में आँसू का रिश्ता इस तरह रक्खो

कि दिल पहलू अगर बदले तो चेहरा तर-ब-तर क्यूँ हो

मिरे हमदम मिरे दिलबर ज़रा इतना बता देना

कोई बेदर्द हो तो दर्द दिल में इस क़दर क्यूँ हो

कभी भूले से जो पैग़ाम उन का आया भी इक दिन

जुदाई की तड़प में रोज़ ऐसा ही असर क्यूँ हो

नश्शा आँखों में ले कर सो रहो ऐ जागने वालो

अगर ये आँख खुल जाए तो ख़्वाबों का गुज़र क्यूँ हो

परेशाँ रात में दिल है चराग़-ए-आस की मानिंद

शब-ए-वादा न आए वो तो रौशन सी सहर क्यूँ हो

मुसलसल रात दिन चलना है राह-ए-इश्क़ में तन्हा

किसी के वास्ते ये राह आख़िर मुख़्तसर क्यूँ हो

मोहब्बत में सुना है राह दिल की दिल से होती है

अगर यूँ 'इंदिरा' तड़पे तो जानाँ बे-ख़बर क्यूँ हो

इन्दिरा वर्मा
About the poet

इन्दिरा वर्मा

View profile & all 41 Poems / Stories

More from इन्दिरा वर्मा

  1. आज फिर चाँद उस ने माँगा है - इन्दिरा वर्मा

    आज फिर चाँद उस ने माँगा हैचाँद का दाग़ फिर छुपाना है

    12.4K reads
  2. अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहब - इन्दिरा वर्मा

    अभी से कैसे कहूँ तुम को बे-वफ़ा साहबअभी तो अपने सफ़र की है इब्तिदा साहब

    12.4K reads
  3. दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगा - इन्दिरा वर्मा

    दिल के बे-चैन जज़ीरों में उतर जाएगादर्द आहों के मुक़द्दर का पता लाएगा

    12.4K reads
  4. दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए - इन्दिरा वर्मा

    दिल से अपने ख़ुद-ब-ख़ुद कुछ पूछिए मेरे लिएफ़ैसला अब कीजिए या सोचिए मेरे लिए

    12.4K reads
  5. दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है - इन्दिरा वर्मा

    दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता हैदोस्ती का मेयार होता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश