मन वीणा - इंदिरा शर्मा

इंदिरा शर्माइंदिरा शर्मा24 Sept 1944

4 min read · 12.4K reads

मेरी मन वीणा के टूटे थे तार
उन्हें लिया सँवार
मधुर स्वर हवा में लहराया
कहाँ हो तुम , हे सृष्टि के नूर
कहाँ तुम्हारी छाया ?
नदिया के पार , या फिर नील गगन विस्तार |
सूरज प्राण प्राची में मुस्कुराया
नीड़ों में कलरव –
करतल ध्वनि का स्वर बन
शिशु विहगों ने गाया |
आहत था जो मानव
निरखता प्रकृति छवि , अवछिन्न
हुआ शांत मन , तन सिहराया |
मैंने कर में साधी वीणा
फिर हौले से , जो टूटे थे तार , उन्हें लिया सँवार
पलक बंद कर मंद मधुर स्वर में , हृदय गीत गाया |
मन सरिता पर मानो रजत चाँद उतर आया
मन वीणा पर मैंने गाया ,
मैंने गाया , मैंने गाया , मैंने गाया |
इंदिरा शर्मा
About the poet

इंदिरा शर्मा

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like