मोक्ष - इंदिरा शर्मा

इंदिरा शर्माइंदिरा शर्मा24 Sept 1944

3 min read · 12.4K reads

दुनिया पकड़ना चाहती है
आँचल तुम्हारा ,
चाहती है बुद्ध बनना |
काषाय वस्त्र , भिक्षा पात्र , भिक्षुक संघ
महाप्रस्थान और निर्वाण :
यह महावृत जीवन तुम्हारा |
छोड़ने होंगे यहीं राजसी वेश ,
कर्तन किए केश ,
ये राज मुकुट – मणियाँ नहीं शेष |
यह प्रकृति परिवेश –
तुममें हिम्मत नहीं थी शेष ,
अंतिम बार , बस अंतिम बार
देख आऊँ ,
निद्रा मग्न प्रकोष्ठ |
शांत निर्विकार ,
शयन कक्ष , गोपा निद्रा – मग्न
हृदय का द्वार ,
अंत में मोह का त्याग ,
अब न बचा कुछ शेष |
इंदिरा शर्मा
About the poet

इंदिरा शर्मा

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like