माँ मैं तेरे मंदिर का दिया - इंदिरा शर्मा

इंदिरा शर्माइंदिरा शर्मा24 Sept 1944

4 min read · 12.4K reads

माँ मैं तेरे मंदिर का दिया
तेरे ही चरणों में जिया |
जलता रहता झिलमिल – झिलमिल
मन मंदिर में अर्जित – पूजित
नित सांध्य तुझे अर्पित किया
तेरे ही चरणों में जिया |
नव दिन तेरे हैं रूप नवल
तू दिव्य रूप शिव , कल्याणी
अमृत घट भरे वरदान सदा
माँ मैं तेरे मंदिर का दिया
तेरे ही चरणों में जिया |
जग में तेरी महिमा अनंत
सबका जीवन जग में सुखमय
दुष्टों का तूने उद्धार किया
माँ मैं तेरे मंदिर का दिया
तेरे ही चरणों में जिया |
तेरे चरणों में शीश रहे
मन भक्ति में तल्लीन रहे
मन में सेवा का भाव सदा
माँ मैं तेरे चरणों का दिया
तेरे ही चरणों में जिया |
इंदिरा शर्मा
About the poet

इंदिरा शर्मा

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like