नए सपने बुनें - इंदिरा शर्मा

इंदिरा शर्माइंदिरा शर्मा24 Sept 1944

4 min read · 12.4K reads

चलो , आज शाम फिर दूर कहीं
नदी किनारे बैठें , गुमसुम न रहें
चलो , कुछ नए सपने बुनें |
वो नदिया का छल - छल पानी
लहरों की चुन्नट में सिमटा
एक नया रजत ख़ामोश चाँद चुनें ,
चलो , कुछ नए सपने बुनें |
भटके हुए हैं तारे गगन में
लहरों में तिरते हैं बेचैन हो कर
कुछ मधुर गीत उनके नाम लिखें ,
चलो , कुछ नए सपने बुनें |
लौटने लगे थके परिंदे नीड़ों में
उतर आया शाखों पे अँधेरा धीरे
उनके कुछ रेशमी जज़्बात सुनें ,
चलो , कुछ नए सपने बुनें |
कुछ कहता है रात का आलम मुझसे
पकड़े चांदनी का हाथ , फ़लक तक टहलें
दिल की धड़कनों को चुपचाप गुने ,
चलो , कुछ नए सपने बुनें |
इंदिरा शर्मा
About the poet

इंदिरा शर्मा

View profile & all 15 Poems / Stories