ये ना-ख़ुशी से बुताँ का मुझे ख़याल नहीं - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीनइनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

3 min read · 12.4K reads

ये ना-ख़ुशी से बुताँ का मुझे ख़याल नहीं
मिज़ाज दिल का मेरे इन दिनों बहाल नहीं

हमेशा मुझ से नई जान चाहता है सजन
ये कौन हट है तू इतना भी ख़ुर्द-साल नहीं

ख़ुदा करे न गिरूँ इश्क़ की मैं नज़रों में
किसू की चश्म-ए-हिक़ारत से कुछ मलाल नहीं

उसूल-ए-इश्क़ ये तोलें तो ज़मज़मा उस का
नहीं दुरूस्त जो बुलबुल शिकस्ता बाल नहीं

‘यक़ीं’ चमन में कुछ इस का सबब नहीं मालूम
कि बुलबुलों का वो हंगामा अब के साल नहीं
इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन
About the poet

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

View profile & all 62 Poems / Stories

More from इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

  1. बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करते - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करतेजो हम भी छूट जाते अब तो क्या दीवाना-पन करते

    12.4K reads
  2. चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता है - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता हैकभी आँखें भर आती हैं कभी जी डूब जाता है

    12.4K reads
  3. दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहीं - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहींइश्क़ फीका है अगर ज़ख़्म नमक-सूद नहीं

    12.4K reads
  4. हक मुझे बातिल आशना न करे - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    हक मुझे बातिल आशना न करेमैं बुतों से फिरूँ ख़ुदा न करे

    12.4K reads
  5. इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न था - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न थाजब हिना से तेरे पाँव को सरोकार न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like