दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहीं - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीनइनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

3 min read · 12.4K reads

दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहीं
इश्क़ फीका है अगर ज़ख़्म नमक-सूद नहीं

हम से गर सर न हुआ अहल-ए-तकब्बुर का तो क्या
फ़ख़्र-ए-आदम है जो इबलीस का मसजूद नहीं

है उसी तेग़ के ज़ंगार का मरहम दरकार
और किसी तरह मेरे ज़ख़्म का बहबूद नहीं

बुत-परस्ती में मोवह्हिद न सुना होगा कभू
कोई तुझ बिन मेरा वल्लाह कि माबूद नहीं

देख कर मुझ को किसी आँख से आँसू न गिरा
ज़ाहिरा आतिश-ए-सौदा में ‘यक़ीं’ दूद नहीं
इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन
About the poet

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

View profile & all 62 Poems / Stories

More from इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

  1. बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करते - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करतेजो हम भी छूट जाते अब तो क्या दीवाना-पन करते

    12.4K reads
  2. चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता है - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता हैकभी आँखें भर आती हैं कभी जी डूब जाता है

    12.4K reads
  3. हक मुझे बातिल आशना न करे - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    हक मुझे बातिल आशना न करेमैं बुतों से फिरूँ ख़ुदा न करे

    12.4K reads
  4. इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न था - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न थाजब हिना से तेरे पाँव को सरोकार न था

    12.4K reads
  5. जो तू शराब पिए क्यूँकि दिल कबाब न हो - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    जो तू शराब पिए क्यूँकि दिल कबाब न होलगे जब आग कहाँ तक ये ज़हरा आब न हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like