इश्क़ तेरे से लगावे न ख़ुदा आर मुझे

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीनइनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ तेरे से लगावे न ख़ुदा आर मुझे

न करे दाम-ए-रिहाई में गिरफ़्तार मुझे

हुस्न और इश्क़ में एक तौर से निस्बत है ज़रूर

चश्म-ए-बीमार तुझे दी है दिल-ए-ज़ार मुझे

यार आया पे मुझे होश न था क्या कहिए

न किया इस दिल-ए-दुश्मन ने ख़बर-दार मुझे

संग-ए-तिफ़्लाँ की मैं उम्मीद पे हूँ दीवाना

तिसपे देते हैं तग़ाफ़ुल से ये आज़ार मुझे

जब से नज़्ज़ारा किया तर्क हुआ हूँ दिल-ए-सर्द

गर्म रखता था 'यक़ीं' शोला-ए-दीदार मुझे

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन
About the poet

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

View profile & all 62 Poems / Stories

More from इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

  1. बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करते - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करतेजो हम भी छूट जाते अब तो क्या दीवाना-पन करते

    12.4K reads
  2. चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता है - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता हैकभी आँखें भर आती हैं कभी जी डूब जाता है

    12.4K reads
  3. दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहीं - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहींइश्क़ फीका है अगर ज़ख़्म नमक-सूद नहीं

    12.4K reads
  4. हक मुझे बातिल आशना न करे - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    हक मुझे बातिल आशना न करेमैं बुतों से फिरूँ ख़ुदा न करे

    12.4K reads
  5. इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न था - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न थाजब हिना से तेरे पाँव को सरोकार न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like