इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़ार न था

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीनइनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

1 min read · 12.4K reads

इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़ार न था

जब हिना से तिरे पाँव को सरोकार न था

हुस्न का जज़्ब ज़ुलेख़ा सती कुछ चल न सका

वर्ना ये पाक गुहर क़ाबिल-ए-बाज़़ार न था

दिल में ज़ाहिद के जो जन्नत की हवा की है हवस

कूचा-ए-यार में क्या साया-ए-दीवार न था

दिल मिरा इश्क़ के धड़कों से मुआ जाता है

ये वो दिल है कि कोई ऐसा जिगर-दार न था

आप से क्यूँ न हुआ कह के 'यक़ीं' को मारा

रास्त पूछो तो कोई मुझ सा गुनहगार न था

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन
About the poet

इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

View profile & all 62 Poems / Stories

More from इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

  1. बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करते - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    बहार आई है क्या क्या चाक जैब-ए-पैरहन करतेजो हम भी छूट जाते अब तो क्या दीवाना-पन करते

    12.4K reads
  2. चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता है - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    चला आँखों में जब कश्ती में वो महबूब आता हैकभी आँखें भर आती हैं कभी जी डूब जाता है

    12.4K reads
  3. दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहीं - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    दर्द बिन हम को कुछ इस आग से मक़सूद नहींइश्क़ फीका है अगर ज़ख़्म नमक-सूद नहीं

    12.4K reads
  4. हक मुझे बातिल आशना न करे - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    हक मुझे बातिल आशना न करेमैं बुतों से फिरूँ ख़ुदा न करे

    12.4K reads
  5. इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न था - इनामुल्लाह ख़ाँ यक़ीन

    इस क़दर ग़र्क़ लहू में ये दिल-ए-ज़र न थाजब हिना से तेरे पाँव को सरोकार न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like