दिवाना मुझ सा कब जीता है क्यूँ तदबीर करते हैं
कोई दिन चलने-फिरने दें अबस ज़ंजीर करते हैं
हवा-ए-गर्म के लगने से कब पत्थर पिघलता है
ये नाले इन बुतों के दिल में कब तासीर करते हैं
ख़ुदा की बंदगी कहिए उसे या इश्क़-ए-माशूक़ी
ये निस्बत एक है सौ सौ तरह ता'बीर करते हैं
दिवाने हैं सियाने छोड़ दो तुम नक़्श को उन के
पराए घर की परियों के तईं तस्ख़ीर करते हैं
निगह करने में उन के काम होता है तमाम उस का
'यक़ीं' के हक़ में ये ख़ूबाँ बहुत तक़्सीर करते हैं








