तअ'ल्लुक़ - नज़्म

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

1 min read · 12.4K reads

तअल्लुक़ काँच का बर्तन नहीं

हाथों से छूटे और चकना-चूर हो जाए

तअल्लुक़ आहनी दीवार होता है

तअल्लुक़ आसमानों पर

चमकता इक सितारा भी नहीं जो रात भर चमके

मगर जैसे ही सूरज अपनी किरनों को

ज़मीं पर फैलने का हुक्म दे तो

वो कहीं रू-पोश हो जाए

तअल्लुक़ आसमाँ है

तअल्लुक़ मौसमों का हुस्न कब है

जो सदा बाक़ी नहीं रहता

तअल्लुक़ तो हवा है

और ज़मानत है हमारी ज़िंदगी की

तअल्लुक़ अहद कब है जो निभाता ही नहीं कोई

हमेशा टूट जाता है

तअल्लुक़ इश्क़ है

एहसास है ख़ुशबू है जादू है

तअल्लुक़ वक़्त की सूरत हमेशा चलता रहता है

तअल्लुक़ साँस के मानिंद होता है

तअल्लुक़ तोड़ने वालो तुम्हें मालूम है

सच्चा तअल्लुक़ ख़त्म हो सकता है

लेकिन मर नहीं सकता

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश