बारिश के क़तरे के दुख से ना-वाक़िफ़ हो

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

1 min read · 12.4K reads

बारिश के क़तरे के दुख से ना-वाक़िफ़ हो

तुम हँसते चेहरे के दुख से ना-वाक़िफ़ हो

तुम ने सिर्फ़ बिछड़ जाने का कर्ब सहा है

पा कर खो देने के दुख से ना-वाक़िफ़ हो

एक ही छत के नीचे रहते हैं हम लेकिन

तुम मेरे लहजे के दुख से ना-वाक़िफ़ हो

साथ किसी के रह कर जो तन्हा कटता है

तुम ऐसे लम्हे के दुख से ना-वाक़िफ़ हो

हाथों की चूड़ी की ज़बान समझ लेते हो

फैले हुए गजरे के दुख से ना-वाक़िफ़ हो

जो मंज़िल तक जा के और कहीं मुड़ जाए

तुम ऐसे रस्ते के दुख से ना-वाक़िफ़ हो

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी