किसी भी राएगानी से बड़ा है

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

1 min read · 12.4K reads

किसी भी राएगानी से बड़ा है

ये दुख तो ज़िंदगानी से बड़ा है

न हम से इश्क़ का मफ़्हूम पूछो

ये लफ़्ज़ अपने मआनी से बड़ा है

हमारी आँख का ये एक आँसू

तुम्हारी राजधानी से बड़ा है

गुज़र जाएगी सारी रात इस में

मिरा क़िस्सा कहानी से बड़ा है

तिरा ख़ामोश सा इज़हार 'राहत'

किसी की लन-तरानी से बड़ा है

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी