आँखों से किसी ख़्वाब को बाहर नहीं देखा

हुमैरा राहतहुमैरा राहत

1 min read · 12.4K reads

आँखों से किसी ख़्वाब को बाहर नहीं देखा

फिर इश्क़ ने ऐसा कोई मंज़र नहीं देखा

ये शहर-ए-सदाक़त है क़दम सोच के रखना

शाने पे किसी के भी यहाँ सर नहीं देखा

हम उम्र बसर करते रहे 'मीर' की मानिंद

खिड़की को कभी खोल के बाहर नहीं देखा

वो इश्क़ को किस तरह समझ पाएगा जिस ने

सहरा से गले मिलते समुंदर नहीं देखा

हम अपनी ग़ज़ल को ही सजाते रहे 'राहत'

आईना कभी हम ने सँवर कर नहीं देखा

हुमैरा राहत
About the poet

हुमैरा राहत

उपनाम : 'राहत' जन्म : रहीम यार ख़ान, पंजाब

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like