तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर है

हुमैरा रहमानहुमैरा रहमान24 Nov 1957

1 min read · 12.4K reads

तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर है

दिल-ए-कम-हौसला काग़ज़ की गीली कश्तियों पर है

गुज़शता मौसमों में बुझ गए हैं रंग फूलों के

दरीचा अब भी मेरा रौशनी के ज़ावियों पर है

हज़ारों आबनूसी जंगलों का हुस्न क्या मअ'नी

हमें जब साँस लेना कीमियाई तजरबों पर है

कढ़ा है मेरी अजरक पर बलोची काम शीशे का

किसी के अक्स की क़ौस-ए-क़ुज़ह सब आईनों पर है

मिरे आँगन में इक नन्ही गिलहरी का बसेरा है

बहुत मासूम सा इक नक़्श मेरी क्यारियों पर है

मैं उस पर अपने अंदर की हुमैरा वार आती हूँ

मगर वो बे-यक़ीनी में अभी पहली हदों पर है

हुमैरा रहमान
About the poet

हुमैरा रहमान

मूल नाम : हुमैरा रहमान जन्म : 24 Nov 1957

View profile & all 14 Poems / Stories

More from हुमैरा रहमान

  1. ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करना

    ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करनामोहब्बत में उसे आता नहीं गुंजाइशें करना

    12.4K reads
  2. जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने से

    जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने सेऐसे हम दुनिया से छुप कर देखें ख़्वाब सुहाने से

    12.4K reads
  3. लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिर

    लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिरफ़र्श बिछाया जाता है क़ालीनों की ख़ातिर

    12.4K reads
  4. क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच में

    क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच मेंख़लिश जो थी वही रही मोहब्बतों की सोच में

    12.4K reads
  5. इन लफ़्ज़ों में ख़ुद को ढूँडूँगी मैं भी

    इन लफ़्ज़ों में ख़ुद को ढूँडूँगी मैं भीअपनी अना का मंज़र देखूँगी मैं भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like