जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने से

हुमैरा रहमानहुमैरा रहमान24 Nov 1957

1 min read · 12.4K reads

जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने से

ऐसे हम दुनिया से छुप कर देखें ख़्वाब सुहाने से

सब कुछ समझे लेकिन इतनी बात नहीं पहचाने लोग

मिल जाता है चैन किसी को एक तुम्हारे आने से

हम तो ग़म की एक इक शिद्दत बाहर आने से रोकें

उस की आँखें बाज़ न आईं अंगारे बरसाने से

लोगो! हम परदेसी हो कर जाने क्या क्या खो बैठे

अपने कूचे भी लगते हैं बेगाने बेगाने से

देखो दोस्त! तुम्हारा मक़्सद शायद हमदर्दी ही हो

मेरा पैकर टूट गिरेगा वो बातें दोहराने से

घर का सन्नाटा तो 'हुमैरा' हंगामों की नज़्र हुआ

दिल की वीरानी वैसी की वैसी एक ज़माने से

हुमैरा रहमान
About the poet

हुमैरा रहमान

मूल नाम : हुमैरा रहमान जन्म : 24 Nov 1957

View profile & all 14 Poems / Stories

More from हुमैरा रहमान

  1. ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करना

    ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करनामोहब्बत में उसे आता नहीं गुंजाइशें करना

    12.4K reads
  2. लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिर

    लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिरफ़र्श बिछाया जाता है क़ालीनों की ख़ातिर

    12.4K reads
  3. क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच में

    क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच मेंख़लिश जो थी वही रही मोहब्बतों की सोच में

    12.4K reads
  4. तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर है

    तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर हैदिल-ए-कम-हौसला काग़ज़ की गीली कश्तियों पर है

    12.4K reads
  5. इन लफ़्ज़ों में ख़ुद को ढूँडूँगी मैं भी

    इन लफ़्ज़ों में ख़ुद को ढूँडूँगी मैं भीअपनी अना का मंज़र देखूँगी मैं भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like