ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करना

हुमैरा रहमानहुमैरा रहमान24 Nov 1957

1 min read · 12.4K reads

ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करना

मोहब्बत में उसे आता नहीं गुंजाइशें करना

मिरी बेटी ने मुझ को देख कर सीखा है बरसों में

पुराना आईना रख कर नई आराइशें करना

मिरी अलमारियों में क़ीमती सामान काफ़ी था

मगर अच्छा लगा उस से कई फ़रमाइशें करना

मुझे बच्चों की आँखों में वो सारे रंग मिलते हैं

जिन्हें छूने से आए ज़िंदगी की ख़्वाहिशें करना

'हुमैरा' ध्यान रखना डूबते सूरज की आहट का

सदा चढ़ती उतरती धूप की पैमाइशें करना

हुमैरा रहमान
About the poet

हुमैरा रहमान

मूल नाम : हुमैरा रहमान जन्म : 24 Nov 1957

View profile & all 14 Poems / Stories

More from हुमैरा रहमान

  1. जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने से

    जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने सेऐसे हम दुनिया से छुप कर देखें ख़्वाब सुहाने से

    12.4K reads
  2. लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिर

    लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिरफ़र्श बिछाया जाता है क़ालीनों की ख़ातिर

    12.4K reads
  3. क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच में

    क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच मेंख़लिश जो थी वही रही मोहब्बतों की सोच में

    12.4K reads
  4. तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर है

    तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर हैदिल-ए-कम-हौसला काग़ज़ की गीली कश्तियों पर है

    12.4K reads
  5. इन लफ़्ज़ों में ख़ुद को ढूँडूँगी मैं भी

    इन लफ़्ज़ों में ख़ुद को ढूँडूँगी मैं भीअपनी अना का मंज़र देखूँगी मैं भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like