लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिर

हुमैरा रहमानहुमैरा रहमान24 Nov 1957

1 min read · 12.4K reads

लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिर

फ़र्श बिछाया जाता है क़ालीनों की ख़ातिर

कितनी बे-तरतीबी फैली क्या कुछ टूट गया

सजे-सजाए घर थे उन्ही मकीनों की ख़ातिर

ठहर गए हैं ऐन सफ़र में बिन सोचे-समझे

हम-सफ़री के कुछ बे-नाम क़रीनों की ख़ातिर

जल बुझते हैं लोग किसी को फ़ैज़ पहुँचने पर

गिर जाते हैं कुछ बे-म'अनी ज़ीनों की ख़ातिर

हम और तुम जो बदल गए तो इतनी हैरत क्या

अक्स बदलते रहते हैं आईनों की ख़ातिर

ऊँचे दाम लगे हैं हुमैरा कोरे जज़्बों के

सौदा बुरा नहीं है चंद मशीनों की ख़ातिर

हुमैरा रहमान
About the poet

हुमैरा रहमान

मूल नाम : हुमैरा रहमान जन्म : 24 Nov 1957

View profile & all 14 Poems / Stories

More from हुमैरा रहमान

  1. ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करना

    ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करनामोहब्बत में उसे आता नहीं गुंजाइशें करना

    12.4K reads
  2. जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने से

    जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने सेऐसे हम दुनिया से छुप कर देखें ख़्वाब सुहाने से

    12.4K reads
  3. क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच में

    क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच मेंख़लिश जो थी वही रही मोहब्बतों की सोच में

    12.4K reads
  4. तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर है

    तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर हैदिल-ए-कम-हौसला काग़ज़ की गीली कश्तियों पर है

    12.4K reads
  5. इन लफ़्ज़ों में ख़ुद को ढूँडूँगी मैं भी

    इन लफ़्ज़ों में ख़ुद को ढूँडूँगी मैं भीअपनी अना का मंज़र देखूँगी मैं भी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like