इन लफ़्ज़ों में ख़ुद को ढूँडूँगी मैं भी

हुमैरा रहमानहुमैरा रहमान24 Nov 1957

1 min read · 12.4K reads

इन लफ़्ज़ों में ख़ुद को ढूँडूँगी मैं भी

अपनी अना का मंज़र देखूँगी मैं भी

कोई मिरे बारे में न कुछ भी जान सके

अब ऐसा लहजा अपनाऊँगी मैं भी

आँखों से चुन कर सब टूटे-फूटे ख़्वाब

पत्थर की ख़्वाहिश बन जाऊँगी मैं भी

मैं ख़ुद अपनी सोच की मुजरिम ठहरी हूँ

अब ये अदालत ख़ुद ही झेलूँगी मैं भी

किस किस रंग में इलहामात उतरते हैं

किस किस की रूदादें लिक्खूँगी मैं भी

तस्वीरों के मद्धम रंग बताते हैं

अपने को पहचान न पाऊँगी मैं भी

दुख में 'हुमैरा' अपनी हिफ़ाज़त करने को

पिछले सभी आसेब बुलाऊँगी मैं भी

हुमैरा रहमान
About the poet

हुमैरा रहमान

मूल नाम : हुमैरा रहमान जन्म : 24 Nov 1957

View profile & all 14 Poems / Stories

More from हुमैरा रहमान

  1. ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करना

    ज़रा सी बात पर नाराज़ होना रंजिशें करनामोहब्बत में उसे आता नहीं गुंजाइशें करना

    12.4K reads
  2. जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने से

    जैसे कोई ज़िद्दी बच्चा कब बहले बहलाने सेऐसे हम दुनिया से छुप कर देखें ख़्वाब सुहाने से

    12.4K reads
  3. लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिर

    लोग तो इक मंज़र हैं तख़्त-नशीनों की ख़ातिरफ़र्श बिछाया जाता है क़ालीनों की ख़ातिर

    12.4K reads
  4. क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच में

    क़यामतें गुज़र गईं रिवायतों की सोच मेंख़लिश जो थी वही रही मोहब्बतों की सोच में

    12.4K reads
  5. तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर है

    तबीअत इन दिनों औहाम की उन मंज़िलों पर हैदिल-ए-कम-हौसला काग़ज़ की गीली कश्तियों पर है

    12.4K reads