उस रश्क-ए-क़मर की हमें आई जो नज़र नाफ़

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

उस रश्क-ए-क़मर की हमें आई जो नज़र नाफ़

हम समझे कि है इक गिरह-ए-मू-ए-कमर नाफ़

कुर्ते का गरेबान गरेबान-ए-सहर है

गोरा शिकम उन का है सहर नज्म-ए-सहर नाफ़

किस दर्जा बदन की तिरी रंगत है सुनहरी

सोने का वरक़ पेट है तो बो तह-ए-ज़र-ए-नाफ़

पिस्तान हैं हबाब और शिकम बहर-ए-लताफ़त

मौजें हैं बटीं पेट की दरिया का भँवर नाफ़

वो आईना वो बाल है वो छाला है उस का

हैरत में हूँ मैं देख के बस पेट कमर नाफ़

हो गोर-ए-गढ़ा कूचा-ए-जानाँ में हमारा

हम मर गए हैं देख के बस एक नज़र नाफ़

हर उज़्व भड़कने में है ऐ 'मेहर' सक़नक़ूर

जाली की वो करती तो है जाल और भँवर नाफ़

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like