बुतों का सामना है और मैं हूँ

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

बुतों का सामना है और मैं हूँ

ख़ुदा का आसरा है और मैं हूँ

यहाँ आ कर करें क्या यास-ओ-उमीद

दिल-ए-बे-मुद्दआ है और मैं हूँ

मिला जो ख़ाक में क़दमों से छुट के

वो तेरा नक़्श-ए-पा है और मैं हूँ

ख़ुदा जाने बुतो होता है क्या हाल

यही गर दिल मिरा है और मैं हूँ

ज़रा आने तो दे रोज़-ए-क़यामत

सनम तू है ख़ुदा है और मैं हूँ

सितम है ज़ुल्म है उन की तरफ़ से

मोहब्बत है वफ़ा है और मैं हूँ

पसंद ऐ 'मेहर' है ये क़ौल-ए-उस्ताद

सनम कूचा तिरा है और मैं हूँ

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like