उस का हाल-ए-कमर खुला हमदम

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

उस का हाल-ए-कमर खुला हमदम

हम को मुल्क-ए-अदम मिला हमदम

हाल-ए-दिल 'मेहर' का खुला हमदम

दर्द हमदर्द-ए-दिल हुआ हमदम

वालिह-ए-काकुल-ए-रसा हमदम

सर-ए-सौदा का हो रहा हमदम

दर्द हम को हुआ दवा हमदम

और लिल्लाह दिल दुखा हमदम

दिल का हासिल हो मुद्दआ' हमदम

रहम कर आ इधर को आ हमदम

अल्लाह अल्लाह लाला-ए-कोहसार

गुल-ए-लौह-ए-लहद हुआ हमदम

मौसम-ए-गुल हो कोह-ए-सहरा हो

सर हो सौदा हो वल-वला हमदम

हम को दौरा-ए-सुरूर वादा-ए-वस्ल

दौर होगा मुदाम का हमदम

हुक्म हम को हुआ कि गुल खाओ

वाह वाह और गुल खिला हमदम

होगा मा'लूम हाल-ए-रूह अल्लाह

ला'ल-ए-दिल-दार गर हिला हमदम

अल्लाह अल्लाह आह-ए-सर्द-ए-सहर

गर्म किस किस तरह हुआ हमदम

किस तरह का मोआ'मला होगा

वस्ल उस का अगर हुआ हमदम

किस तरह ताले-ए-अदू हो साद

किस तरह उल्लू हो हुमा हमदम

हम को उस ला'ल का दिखा आलम

मुस्कुरा कर लहू रुला हमदम

दाम-ए-काकुल हो सिलसिला हमदम

गर सर-ए-मू गिरह हो वा हमदम

दिल का वो हाल इस का वो आलम

किस का हो हम को आसरा हमदम

रखो 'मेहर' उस को लिक्खो और तरह

दौर-ए-किल्क-ए-मुदाम ला हमदम

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी