दोपहर रात आ चुकी हीला-बहाना हो चुका

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

दोपहर रात आ चुकी हीला-बहाना हो चुका

और मस्ती मिल चुके गेसू में शाना हो चुका

नावक-ए-मिज़्गाँ का अपना दिल निशाना हो चुका

मर चुके हम मौत आने का बहाना हो चुका

अहद-ए-पीरी है जवानी का ज़माना हो चुका

ख़त्म अब मज़मून शे'र-ए-आशिक़ाना हो चुका

अब ख़िज़ाँ है मौसम-ए-गुल का ज़माना हो चुका

हो चुकी गुल-बाँग बुलबुल का तराना हो चुका

शीर से शीरीं को रग़बत थी उन्हें है ज़ौक़-ए-मय

दौर भी अब और है अगला ज़माना हो चुका

साक़िया पीरी में तो शग़्ल-ए-सुबूही है ज़रूर

अब भी पिछ्ला दौर है अगला ज़माना हो चुका

शबनमी पर ओस पड़ती है जो अपनी ज़ीस्त में

तो पस-ए-मुर्दन लहद पर शामियाना हो चुका

हम तो गर्द-ए-कारवाँ थे सब से पीछे रह गए

क़ाफ़िला रेग-ए-रवाँ का भी रवाना हो चुका

आसमाँ पर ता'न-ए-बुख़्ल अहल-ए-ज़मीं को है अबस

पानी पानी हो गया जब दाना दाना हो चुका

चट चुके क़ैद-ए-क़फ़स से अब असीरान-ए-चमन

बा'द वीराने के आबाद आशियाना हो चुका

आमद-ए-फ़स्ल-ए-बहारी की ख़बर लाई नसीम

बाग़ में बुलबुल का तय्यार आशियाना हो चुका

क्या ख़िज़ाँ में आब-ओ-रंग-ए-बाग़ फ़व्वारों से हो

सब ज़र-ए-गुल लुट चुका ख़ाली ख़ज़ाना हो चुका

वाए नादानी कि अब फ़िक्र-ए-सुबुक-दोशी हुई

दफ़्तर-ए-इस्याँ जब अपना बार-ए-शाना हो चुका

गिल उठा ज़ंजीर से परियों का दीवाना है ये

इश्क़ में बदनाम मैं ख़ाना-ब-ख़ाना हो चुका

गोर तक वो साथ मय्यत के रहे हद हो गई

दुश्मन-ए-जाँ से भी हक़्क़-ए-दोस्ताना हो चुका

हम फ़क़ीरों के भी घर लाई थी उन को सादगी

अब वो लिल्लाह है बुतों का कारख़ाना हो चुका

ख़्वाब-ए-ग़फ़लत 'मेहर' कब तक जागिए उठ बैठिए

सुब्ह होने आई शब गुज़री फ़साना हो चुका

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश