चैन पहलू में उसे सुब्ह नहीं शाम नहीं

हातिम अली मेहरहातिम अली मेहर15 Apr 1815 – 18 Aug 1879

1 min read · 12.4K reads

चैन पहलू में उसे सुब्ह नहीं शाम नहीं

एक दम भी दिल-ए-बीमार को आराम नहीं

रुख़ पर नूर नहीं ज़ुल्फ़-ए-सियह-फ़ाम नहीं

वो ज़माना नहीं वो सुब्ह नहीं शाम नहीं

शहरों शहरों मिरी रुस्वाई का शोहरा पहुँचा

मुझ सा दुनिया में कोई आशिक़-ए-बद-नाम नहीं

चाँद ही तारों की झुरमुट में ज़रा देख ऐ दिल

गों में शोख़-ए-नसारा की ये बू-ताम नहीं

वाइ'ज़ों जाए जहन्नम में फ़ज़ा-ए-जन्नत

ख़ार हैं गुल मेरी नज़रों में जो गुलफ़ाम नहीं

नाले करता हूँ कभी या कभी तदबीर-ए-विसाल

और तो हिज्र की शब में मुझे कुछ काम नहीं

फ़स्ल-ए-गुल आई तो क्या बे-सर-ओ-सामाँ हैं हम

शीशा-ओ-जाम नहीं साक़ी-ए-गुल-फ़ाम नहीं

दिल गया दीन गया जान गई उल्फ़त में

और आग़ाज़ ही देखा अभी अंजाम नहीं

बोसे दो तीन तो ले लेने दी मुझ को लिल्लाह

काम के वक़्त न कर ओ बुत ख़ुद काम नहीं

लख़लख़ला की एवज़ उस ज़ुल्फ़ की बू सूघुँगा

है तप-ए-इश्क़ में सौदा मुझे सरसाम नहीं

नज़'अ में देख के जीता हूँ तिरे कोठे को

लब-ए-ईसा है ये ऐ जान लब-ए-बाम नहीं

'मेहर' बे-लुत्फ़ है बज़्म-ए-शोअ'रा बे-मा'शूक़

बुलबुलें चहचहे में हैं कोई गुलफ़ाम नहीं

हातिम अली मेहर
About the poet

हातिम अली मेहर

उपनाम : 'मेहर' मूल नाम : मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग जन्म : 15 Apr 1815 | अलीगढ़, उत्तर प्रदेश निधन : 18 Aug 1879 | एटा, उत्तर प्रदेश मेह्र, मिर्ज़ा हातिम अ’ली बेग (1815-1879)अलीगढ़ (उ॰प्र॰) के थे। मिर्ज़ापुर में मुन्सिफ़ के पद पर रहे। हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे। कु…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश