या इलाही मिरा दिलदार सलामत बाशद

हसरत अज़ीमाबादीहसरत अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

या इलाही मिरा दिलदार सलामत बाशद

वो वली नेमत-ए-दीदार सलामत बाशद

नेक-ओ-बद से है मिरी ख़ातिर-ए-नाशाद आज़ाद

ग़म-गुसार अपना ग़म-ए-यार सलामत बाशद

न रखी दिल में हमारे तम-ए-ख़ाम-ए-विसाल

रश्क-ए-अग़्यार का आज़ार सलामत बाशद

गर न दे शर्बत-ए-उन्नाब मुझे वो लब-ए-लाल

इश्वा-ए-नर्गिस-ए-बीमार सलामत बाशद

ख़ाकसारों का कोई गो न हुए पुश्त-पनाह

सर पे वो साया-ए-दीवार सलामत बाशद

उस सग-ए-कू की नहीं कुछ मुझे मुद्दत से ख़बर

वो मिरा यार-ए-वफ़ादार सलामत बाशद

क़त्ल-ए-आशिक़ के तईं गो होवे यक शहर गवाह

वो तिरा नाज़ से इंकार सलामत बाशद

मर्द-ए-हक़ का रहे दुनिया में अलम-ए-नाम बुलंद

नहीं मंसूर अगर दार सलामत बाशद

यार की मेहर-ओ-मुरव्वत पे न रख दिल 'हसरत'

ये तिरा इश्क़ का इज़हार सलामत बाशद

हसरत अज़ीमाबादी
About the poet

हसरत अज़ीमाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like