हम आप को तो इश्क़ में बर्बाद करेंगे

हसरत अज़ीमाबादीहसरत अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

हम आप को तो इश्क़ में बर्बाद करेंगे

तासीर-ए-वफ़ा पर तुझे क्या याद करेंगे

याँ सख़्त दिलों में नहीं हमदम कोई अपना

जा कोह में फ़रहाद को फ़रियाद करेंगे

महरूम न रक्खेगा हमें इश्क़-ए-बुताँ से

गो दाद न दें कुश्ता-ए-बेदाद करेंगे

ऐ दौर-ए-फ़लक मुझ को क़सम सर की है अपने

हम शाद कभी ये दिल-ए-नाशाद करेंगे

गर सिलसिला-ए-इश्क़ में फ़रज़ंद-ए-ख़लफ़ हैं

हम ख़ाना-ख़राबी का घर आबाद करेंगे

कब पैरवी-ए-क़ैस करें इश्क़ ओ जुनूँ में

इस फ़न में कुछ अपना ही हम ईजाद करेंगे

हो हल्क़ा-ब-गोश आह-ओ-फ़ुग़ाँ का मिरी मजनूँ

जब कान पकड़ याद हम उस्ताद करेंगे

'हसरत' यूँही आख़िर हुई ये फ़स्ल भी गुल की

कब कुंज-ए-क़फ़स से हमें आज़ाद करेंगे

हसरत अज़ीमाबादी
About the poet

हसरत अज़ीमाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like