न छुटा हाथ से यक लहज़ा गरेबाँ मेरा

हसरत अज़ीमाबादीहसरत अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

न छुटा हाथ से यक लहज़ा गरेबाँ मेरा

चश्म-ए-तर ही पे रहा गोशा-ए-दामाँ मेरा

जिस तरफ़ गुज़रे करे रू-ए-ज़मीं को गुलज़ार

सैर-ए-गुलशन से फिरे जब गुल-ए-ख़ंदाँ मेरा

खेलें आपस में परी-चेहरा जहाँ ज़ुल्फ़ें खोल

कौन पूछे है वहाँ हाल-ए-परेशाँ मेरा

बख़्त हैं शोर ये अपने ही कि वो नाैशीं लब

औरों का चश्मा-ए-हैवाँ है नमक-दाँ मेरा

औरों की आँखों को देखूँ हूँ मैं दीदार-नसीब

बना रोने को यही दीदा-ए-गिर्यां मेरा

दूर उस लब से जो गुज़रे है दिल-ए-पुर-ख़ूँ पर

जाने मेरा ही जिगर और ये दंदाँ मेरा

बे-अजल मरता रहा इश्क़ में उस के उम्र भर

कहूँ किस मुँह पे मैं 'हसरत' वो है जानाँ मेरा

हसरत अज़ीमाबादी
About the poet

हसरत अज़ीमाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश