इन दोनों घर का ख़ाना-ख़ुदा कौन ग़ैर है

हसरत अज़ीमाबादीहसरत अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

इन दोनों घर का ख़ाना-ख़ुदा कौन ग़ैर है

शैख़-ए-हरम अबस थे इंकार-ए-दैर है

ऐ यार-ए-बे-ख़बर तू मिरी ले न ले ख़बर

विर्द-ए-ज़बाँ तिरा ही मुझे ज़िक्र-ए-ख़ैर है

ग़ीबत में क्या तअल्लुक़ उसे याद से मिरी

कुछ काम उस का अटका भला मुझ बग़ैर है

पर्वा है कब उसे मिरे रफ़'अ-ए-मलाल से

गह शाग़िल-ए-शिकार कभी गश्त-ए-सैर है

बे-वज्ह क्या हैं हम से ये बे-रूइयाँ तिरी

क्या हम में और तुझ में किसी रू से बैर है

इंसान रक्खे इश्क़ की निस्बत से इम्तियाज़

यूँ क़ैद-ए-ख़्वाब-ओ-ख़ुर में तो हर वहश-ओ-तैर है

अपनी गली में देख के 'हसरत' को बोला यार

चल जा परे हो दूर अगर तेरी ख़ैर है

हसरत अज़ीमाबादी
About the poet

हसरत अज़ीमाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like