रेडियो

हरि मृदुलहरि मृदुल

1 min read · 12.5K reads

वाह रेडियो! तुम तो सचमुच

बड़े ग़ज़ब के निकले यार

एम, वी, जी, सोनी-स्टार से

मानी नहीं अभी तक हार

इस बूढ़ेपन में इतने सक्रिय

नहीं दिखे किंचित लाचार

ज़रा बताओ हमको भाई

किस विधि जुटा लिया आधार?

हरि मृदुल
About the poet

हरि मृदुल

View profile & all 50 Poems / Stories