काला शीशा

हरि मृदुलहरि मृदुल

1 min read · 12.4K reads

अंदर की हरकतें बाहर

न दिखाई दें

परंतु बाहर की एक-एक गतिविधि

अंदर से पता चले

धूप से बचने का साधन था

काला शीशा

देखते ही देखते बदल गया इस्तेमाल

इसी तरह तो हर जगह हर सफ़ेद को काले में बदला गया

और फिर काले को सफ़ेद में

काला

सफ़ेद

सफ़ेद

काला

ऐसे में जो कमाई हुई

उसका रंग एकदम काला था

इसे एक बार फिर से सफ़ेद किया गया

इस तरह ख़ूब माल कमाया गया

हरि मृदुल
About the poet

हरि मृदुल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like