जैसे कि आँखें बदल गई थीं
चश्मा चढ़़ाते ही
फिर तो कई-कई बार बदली गर्ईं
ये आँखें
लेकिन साफ़ दिखाई देते रहना
तब भी संभव नहीं हुआ
अब इन दिनों आभास हो रहा है कि
आँखों से ज़्यादा धुँध तो चश्मे पर है
बहुत ज़्यादा है उन पर
जिन्हें हम हर हालत में
साफ़-साफ़ देखना चाह रहे हैं








