मनुष्य के पैर

हरभजन सिंहहरभजन सिंह

1 min read · 12.4K reads

जब मक्का से वापस आ रहा था

तो मन हुआ

मनुष्य के पैर चूमूँ

जब मक्का से वापस आ रहा था

मस्तक में एक दीया जलता था

जो सारा रास्ता मुझे

रोशनी की कहानी कहता रहा

बहुत मुश्किल, बहुत आसान था रेगिस्तान का रास्ता

बहुत बड़ी थी मनुष्य के पैर की अज़मत

सिर पर दहकता था सूरज दुपहर का

हरेक हाजी के सिर पर शोभा देती थी कलगी

जैसे फाँक सूरज की उतरकर आई हो ज़ियारत के लिए

रोशनी का काफ़िला था

और उसके साथ चलता जा रहा था... रब्बुलआलमीन

अभी-अभी क़ैद से रिहाई मिलने के बाद

उसने सहज ही कहा मेरे कान में :

मैंने पहली बार मनुष्य के पैर में पैग़म्बरी की शान देखी है

मनुष्य के पैर ने पहली बार मेरे दिल की बात की है

मेरा पैग़ाम नानक ने

जो पैरों की ज़ुबानी कल सुनाया था

किसी भी और भाषा में सुनाया जा नहीं सकता

पैरों की आयत लाफ़ानी है

मैं अपने घर में बौना हो गया था

अब का'बे के कद से ऊँचा हूँ

मैं रस्मी अदब में सिकुड़ गया था

बेअदबी ने मुझे आज़ाद किया है

मैं अब फिर दो आलम से ऊँचा हो गया हूँ

और मन होता है मेरे भी पैर हों

मनुष्य की तरह हर आलम में घूमूँ

जब मक्का से वापस आ रहा था

तो मन हुआ मनुष्य के पैर चूमूँ।

हरभजन सिंह
About the poet

हरभजन सिंह

पंजाबी के सुप्रतिष्ठित कवि, आलोचक, अनुवादक और संस्कृति-समीक्षक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानास्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय