पेश-ए-निगाह जब से वो मस्त-ए-शबाब है

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.4K reads

पेश-ए-निगाह जब से वो मस्त-ए-शबाब है

हर वक़्त बे-पिए ही सुरूर-ए-शराब है

क्या पूछते हो 'इश्क़ में क्या इज़्तिराब है

मरना अगर मुहाल तो जीना 'अज़ाब है

वो मुंतख़ब हसीनों में हम ‘आशिक़ों में फ़र्द

उन की मिसाल है न हमारा जवाब है

मुद्दत के बा'द आज हुई है दु'आ क़ुबूल

मुज़्दा ऐ शौक़-ए-दीद कि वो बे-नक़ाब है

मेहमाँ-सरा-ए-दहर में किस को क़ियाम है

जिस को भी देखिए वही पा-दर-रिकाब है

शरमाते हैं वो आइने में अपनी शक्ल से

क़ुर्बान इस हिजाब के अच्छा हिजाब है

या मैं हूँ या रक़ीब है महफ़िल में आप की

किस की तरफ़ इशारा है किस से ख़िताब है

जागे हैं बज़्म-ए-ग़ैर में शायद वो रात-भर

चेहरा भी आज सुस्त है आँखों में ख़्वाब है

फ़रियाद मेरी सुन के वो बोले रक़ीब से

शायद ये वो ही 'हाजिर'-ए-ख़ाना-ख़राब है

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीशुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़