नसीबों से कोई गर मिल गया है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

3 min read · 12.4K reads

नसीबों से कोई गर मिल गया है
तो पहले उस पे अपना दिल गया है

करेगा याद क्या क़ातिल को अपने
तड़पता याँ से जो बिस्मिल गया है

लगे हैं ज़ख़्म किस की तेग़ के ये
कि जैसे फूट सीना खुल गया है

ख़ुदा के वास्ते उस को न लाओ
अभी तो याँ से वो क़ातिल गया है

कोई मजनूँ से टुक झूटे ही कह दे
के लैला का अभी महमिल गया है

अगर टुक की है हम ने जुम्बिश उस को
पहाड़ अपनी जगह से हिल गया है

कोई ऐ ‘मुसहफ़ी’ उस से ये कह दे
दुआ देता तुझे सायल गया है
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like