की आह हम ने लेकिन उस ने इधर न देखा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

4 min read · 12.4K reads

की आह हम ने लेकिन उस ने इधर न देखा
इस आह में तो हम ने कुछ भी असर न देखा

क्या क्या बहारें आईं क्या क्या दरख़्त फूले
नख़्ल-ए-दुआ को लेकिन मैं बार-वर न देखा

हरगिज़ हुआ न यारों वो शोख़ यार अपना
ज़ीं पेश वर्ना हम ने क्या क्या के कर न देखा

रहते हैं क्या शला वाँ आफ़त ज़दे ही सारे
उस कूचे में किसी को आबाद घर न देखा

पहुँचा गली तक उस के आगे खड़ा रहा मैं
आगे क़दम के रखते फिर नामा-बर न देखा

दो दो पहर तक उस के आगे खड़ा रहा मैं
पर उस ने ज़िद के मारे भर कर नज़र न देखा

क्या फायदा रखे है बस अब ज़्यादा मत रो
रोना तेरा किसी ने चश्म-ए-तर न देखा

कल यार की गली में ढूँडा जो ‘मुसहफ़ी’ को
इक लाश तो पड़ी थी पर उस का सर न देखा
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी