इस क़दर भी तो मेरी जान न तरसाया कर - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

4 min read · 12.4K reads

इस क़दर भी तो मेरी जान न तरसाया कर
मिल के तन्हा तो गले से कभी लग जाया कर

देख कर हम को न पर्दे में तू छुप जाया कर
हम तो अपने हैं मियाँ गै़र से शरमाया कर

ये बुरी ख़ू है दिला तुझ में ख़ुदा की सौगंध
देख उस बुत को तू हैरान न रह जाया कर

हाथ मेरा भी जो पहुँचा तो मैं समझूँगा ख़ूब
ये अंगूठा तो किसी और को दिखलाया कर

गर तो आता नहीं है आलम-ए-बेदारी में
ख़्वाब में तू कभी ऐ राहत-ए-जाँ आया कर

ऐ सबा औरों की तुर्बत में गुल-अफ़शानी चंद
जानिब-ए-गोर-ए-ग़रीबाँ भी कभी आया कर

हम भी ऐ जान-ए-मन इतने तो नहीं ना-कारा
कभी कुछ काम तो हम को भी तू फ़रमाया कर

तुझ को खा जाएगा ऐ ‘मुसहफ़ी’ ये ग़म इक रोज
दिल के जाने का तू इतना भी ग़म खाया कर
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like