जीने की तमन्ना लिए मर जाऊँ तो क्या हो - गोविन्द गु्लशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

जीने की तमन्ना लिए मर जाऊँ तो क्या हो
गहरे किसी दरिया में उतर जाऊँ तो क्या हो

आईना है बेकार,ये साबित हो तो कैसे
देखूँ तेरी आँखों में सँवर जाऊँ तो क्या हो

मंज़िल की तलब दिल में है लेकिन है थकन भी
ऐसे में कहीं अब जो ठहर जाऊँ तो क्या हो

इक तू ही नज़र आए है देखूँ में जिधर भी
मैं तेरी तरह तुझमें बिखर जाऊँ तो क्या हो

ख्वाहिश है मेरी तू भी नज़र आए परेशाँ
देखूँ न तुझे यूँ ही गुज़र जाऊँ तो क्या हो

घर में जिसे जो चाहिए फ़हरिस्त में है सब
ख़ाली ही अगर लौट के घर जाऊँ तो क्या हो
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

    कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़ेरह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

    12.4K reads
  2. हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

    हमारे चाहने वाले बहुत हैंमगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

    12.4K reads
  3. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  4. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  5. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like