कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़े
रह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

रूठने की उसे आदत थी मनाने की मुझे
आ गए मुझमें भी कुछ उसकी अदा के टुकड़े

रौशनी पर कोई तलवार नहीं चल सकती
चाहे कर दीजिए कितने भी ज़िया के टुकड़े

ये तो मालूम नहीं कितनी सज़ा है लेकिन
और कम हो गए कुछ अपनी सज़ा के टुकड़े

डूबने वाले को इक चाह यही रहती है
काश! मिल जाएँ कुछ ऎसे में हवा के टुकड़े

उसने एक बार कभी दिल से पुकारा था मुझे
आज भी गूँज रहे हैं वो सदा के टुकड़े

आंधियाँ चलती रहीं उड़ते रहे पैराहन
दूर होते रहे जिस्मों से हया के टुकड़े

टूटने से मेरी बच जाए ये साँसों की लड़ी
मुझको मिल जाएँ कहीं से जो दुआ के टुकड़े
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

    हमारे चाहने वाले बहुत हैंमगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

    12.4K reads
  2. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  3. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  4. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads
  5. रेगिस्तानी आँखों में भी हैं तस्वीरें पानी की - गोविन्द गुलशन

    रेगिस्तानी आँखों में भी हैं तस्वीरें पानी कीक्या-क्या पेश करूँ बतलाओ और नज़ीरें पानी की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like