हमारे चाहने वाले बहुत हैं - गोविन्द गुलशन

गोविन्द गुलशनगोविन्द गुलशन7 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

हमारे चाहने वाले बहुत हैं
मगर दिल देखिए छाले बहुत हैं

नज़र ठोकर पे ठोकर खा रही है
उजाले हैं मगर काले बहुत हैं

भरोसा इसलिए तुम पर नहीं है
तुम्हारे ख़्वाब हरियाले बहुत हैं

अजी ये ख़ामशी टूटे तो कैसे
ज़ुबानों पर यहाँ ताले बहुत हैं

तमाशा मत बनाओ ज़िन्दगी को
तमाशा देखने वाले बहुत हैं

ये सब अमृत-कलश तुमको मुबारक
हमें तो ज़हर के प्याले बहुत हैं

उलझ कर रह गया हूँ मैं तो गुलशन
तुम्हारे लफ़्ज़ घुँघराले बहुत हैं
गोविन्द गुलशन
About the poet

गोविन्द गुलशन

View profile & all 46 Poems / Stories

More from गोविन्द गुलशन

  1. कर लिए मैंने मुहब्बत में अना के टुकड़े - गोविन्द गुलशन

    कर लिए मैंने मौहब्बत में अना के टुकड़ेरह गए पास मेरे मेरी वफ़ा के टुकड़े

    12.4K reads
  2. वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया है - गोविन्द गुलशन

    वहाँ चराग़ यहाँ रौशनी का साया हैसफ़र के बाद उजाला क़रीब आया है

    12.4K reads
  3. लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैं - गोविन्द गुलशन

    लफ़्ज़ अगर कुछ ज़हरीले हो जाते हैंहोंठ न जाने क्यूँ नीले हो जाते हैं

    12.4K reads
  4. हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहीं - गोविन्द गुलशन

    हमारे जैसा बुरा उसका हाल था ही नहींमलाल कैसा, उसे तो मलाल था ही नहीं

    12.4K reads
  5. रेगिस्तानी आँखों में भी हैं तस्वीरें पानी की - गोविन्द गुलशन

    रेगिस्तानी आँखों में भी हैं तस्वीरें पानी कीक्या-क्या पेश करूँ बतलाओ और नज़ीरें पानी की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like