तुमसे अक्सर - गिरीष बिल्लोरे मुकुल

गिरीष बिल्लोरे मुकुलगिरीष बिल्लोरे मुकुल29 Sept 1963

3 min read · 12.4K reads


तुमसे अक्सर
बातौं-बातौं में
पूछता हूं-
क्या तुम्हैं मुझसे प्यार है..?
तुम नि:शब्द हो जाती
अतीत के धवल पन्नों को
 देखती हो
और मैं फ़िर एक बार
उस अतीत में पहुंच
खुद को खड़ा करने की
असफ़ल कोशिश करता हूं
उत्तर की
प्रतीक्षा में
अपने कल के लिये
एक धवल अतीत बनाता हूं मैं
और तुम कहती हो
अचानक
अब जाना होगा
सच हम अपने सपनों को
अतीत के धवल-पन्नों
उकेरें तो
बताओ..?
कैसा होगा ..?
गिरीष बिल्लोरे मुकुल
About the poet

गिरीष बिल्लोरे मुकुल

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like