तुमसे मिलकर - गिरीष बिल्लोरे मुकुल

गिरीष बिल्लोरे मुकुलगिरीष बिल्लोरे मुकुल29 Sept 1963

3 min read · 12.4K reads


हां बरसों बाद
तुमसे मिलकर
अतीत के उस छोर पर
पाता हूं ख़ुद को
जहां
जकड़ गई थी जुबां
पता नही क्या कहोगी
क्या सोचोगी
हां या न
कह न सका
मुझे तुमसे प्यार है..!!-
 कह न सका था
शायद वही जो तुम सुनना चाहतीं थीं
है..न...?
अरे हां याद आया
एक बार तुमने पूछा तो था..
मेरे कल के बारे में
आकाश को देखता
तुम्हारे सवाल पर अपने उत्तर का
 सुनहरा-सपनीला रोगन न छिड़क सका
पर जवाब न देने का दर्द भोगता मैं
आज़ तुमको खुश देख खुश हूं..
फ़िर भी अतीत के उस छोर तक
निगाहों को जाने से कैसे रोकूं
तुम्ही कहो न
गिरीष बिल्लोरे मुकुल
About the poet

गिरीष बिल्लोरे मुकुल

View profile & all 18 Poems / Stories