एक अकेला - गिरीष बिल्लोरे मुकुल

गिरीष बिल्लोरे मुकुलगिरीष बिल्लोरे मुकुल29 Sept 1963

2 min read · 12.4K reads


एक अकेला
कँवल ताल में
संबंधों की रास खोजता !
आज त्राण फैलाके अपने ,
तिनके-तिनके पास रोकता !!
बहता दरिया चुहलबाज़ ... है
तिनका तिनका छिना कँवल से !
दौड़ लगा देता है पागल
कभी त्राण-मृणाल मसल के !
सबका यूं वो प्रिय सरोज है ,
उसे दर्द क्या ?
कौन सोचता !!
गिरीष बिल्लोरे मुकुल
About the poet

गिरीष बिल्लोरे मुकुल

View profile & all 18 Poems / Stories