हां !! मुझे याद हैं - गिरीष बिल्लोरे मुकुल

गिरीष बिल्लोरे मुकुलगिरीष बिल्लोरे मुकुल29 Sept 1963

3 min read · 12.4K reads


हां !! मुझे याद हैं
वो दिन
जब तुम
अंगूठे और तर्जनी के बी़च
रवीली रंगोली कस के उठातीं थीं
फ़िर रवा-रवा रेखाओं से
बिंदु - बिंदु मिलाती थीं
आंगन सजाती थीं..!!
तब मैं भी
एक पहुना-दीप
तुम्हारे आंगन में
रखने के बहाने
आता था ..
याद है न तुमको
फ़िर अचकचाकर तुम पूछती-हो गई पूजा !
और मैं कह देता नहीं-करने आया हूं दीप-शिखा की अर्चना..
अधरों पर उतर आती थी
मदालस मुस्कान
ताज़ा हो जातीं हैं वो यादें
जब रंगोलियां आंगन सजातीं हैं
गिरीष बिल्लोरे मुकुल
About the poet

गिरीष बिल्लोरे मुकुल

View profile & all 18 Poems / Stories