मंसूर उस्मानी

गौहर उस्मानीगौहर उस्मानी

5 min read · 12.4K reads

न समझो बुझ चुकी है आग, गर शोला न दिखता है
दबी होती है चिंगारी, धुआँ जब तक भी उठता है

बड़े हो तुम कि तुम तो चाँदनी से घर सजाते हो
हमारी झुग्गियों में चाँद भी छन-छन के चुभता है

गया वो इस अदा से छोड़ कर चौखट कि मत पूछो
 हर इक आहट पे अब देखो ये दरवाजा तड़पता है

बना कर इस क़दर ऊँचे महल, तू छीन मत मुझसे
हवा का एक झोंका जो मेरी खिड़की में रहता है

चलो, चलते रहो, पहचान रुकने से नहीं बनती
बहे दरिया तो पानी पत्थरों पर नाम लिखता है

वो बचपन में कभी जो तितलियाँ पकड़ी थीं बागों में
बरस बीते, न अब तक रंग हाथों से उतरता है

बता ऐ आस्माँ कुछ तो कि करने चाँद को रौशन
तपिश दिन भर लिये सूरज भला क्यूँ रोज़ जलता है

कहो मत खोलने मुट्ठी हमारी, देख लो पहले
कि कैसे बंद मुट्ठी से यहाँ तूफ़ान रिसता है

किताबें बंद हैं यादों की जब सारी मेरे मन में
ये क़िस्से ज़ेह्‍न में माज़ी के रह-रह कौन पढ़ता है

कई रातें उनींदी करवटों में बीतती हैं जब
कि तब जाकर नया कोई ग़ज़ल का शेर बनता है
गौहर उस्मानी
About the poet

गौहर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from गौहर उस्मानी

  1. वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैं - गौहर उस्मानी

    वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैंजो अपने साथ किताबे-मुबीन रखते हैं

    12.4K reads
  2. आख़िरश बच न सका आग लगाने वाला - गौहर उस्मानी

    आख़िरश बच न सका आग लगाने वालाजल गया ख़ुद भी नशेमन को जलाने वाला

    12.4K reads
  3. तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगे - गौहर उस्मानी

    तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगेज़िंदगी हम तुझे रुस्वा नहीं होने देंगे

    12.4K reads
  4. ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न दे - गौहर उस्मानी

    ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न देज़िंदगी दे मगर अज़ाब न दे

    12.4K reads
  5. दिल में रहना कभी ख़्वाबों के नगर में रहना - गौहर उस्मानी

    दिल में रहना कभी ख़्वाबों के नगर में रहनातुम जहाँ रहना मोहब्बत के सफ़र में रहना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like