ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न दे - गौहर उस्मानी

गौहर उस्मानीगौहर उस्मानी

2 min read · 12.4K reads

ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न दे
ज़िंदगी दे मगर अज़ाब न दे

मुस्कुराने के हैं कई मफ़्हूम
मुस्कुरा कर कोई जवाब न दे

इस की ताबीर किस से पूछूँगा
मेरी आँखों को कोई ख़्वाब न दे

ख़ुद-शनासी मिटाए देता है
ऐश इतना भी बे-हिसाब न दे

मुझ को जो चाहे दे सज़ा लेकिन
मस्लहत की कोई नक़ाब न दे

तेरी ज़िद है यही अगर साक़ी
ज़हर दे दे मगर शराब न दे
गौहर उस्मानी
About the poet

गौहर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from गौहर उस्मानी

  1. मंसूर उस्मानी

    न समझो बुझ चुकी है आग, गर शोला न दिखता हैदबी होती है चिंगारी, धुआँ जब तक भी उठता है

    12.4K reads
  2. वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैं - गौहर उस्मानी

    वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैंजो अपने साथ किताबे-मुबीन रखते हैं

    12.4K reads
  3. आख़िरश बच न सका आग लगाने वाला - गौहर उस्मानी

    आख़िरश बच न सका आग लगाने वालाजल गया ख़ुद भी नशेमन को जलाने वाला

    12.4K reads
  4. तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगे - गौहर उस्मानी

    तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगेज़िंदगी हम तुझे रुस्वा नहीं होने देंगे

    12.4K reads
  5. दिल में रहना कभी ख़्वाबों के नगर में रहना - गौहर उस्मानी

    दिल में रहना कभी ख़्वाबों के नगर में रहनातुम जहाँ रहना मोहब्बत के सफ़र में रहना

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like