दिल में रहना कभी ख़्वाबों के नगर में रहना - गौहर उस्मानी

गौहर उस्मानीगौहर उस्मानी

3 min read · 12.4K reads

दिल में रहना कभी ख़्वाबों के नगर में रहना
तुम जहाँ रहना मोहब्बत के सफ़र में रहना

ख़ैर-मक़्दम के लिए आऊँगा मैं भी इक दिन
तुम अभी सिलसिला-ए-शाम-ओ-सहर में रहना

वक़्त सम्तों के तअय्युन को बदल सकता है
तुम मिरे साथ मोहब्बत के सफ़र में रहना

मोजिज़ा ये भी है इस दौर के फ़नकारों का
आग से खेलना और मोम के घर में रहना

फ़िक्र-ए-शाइर के दरीचों से गुज़र कर देखो
कितना दुश्वार है लोगों की नज़र में रहना

ग़र्क़ होने से बचे कितने सफ़ीने गौहर
काम आया मिरी कश्ती का भँवर में रहना
गौहर उस्मानी
About the poet

गौहर उस्मानी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from गौहर उस्मानी

  1. मंसूर उस्मानी

    न समझो बुझ चुकी है आग, गर शोला न दिखता हैदबी होती है चिंगारी, धुआँ जब तक भी उठता है

    12.4K reads
  2. वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैं - गौहर उस्मानी

    वो अपनी फ़त्ह का हर दम यक़ीन रखते हैंजो अपने साथ किताबे-मुबीन रखते हैं

    12.4K reads
  3. आख़िरश बच न सका आग लगाने वाला - गौहर उस्मानी

    आख़िरश बच न सका आग लगाने वालाजल गया ख़ुद भी नशेमन को जलाने वाला

    12.4K reads
  4. तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगे - गौहर उस्मानी

    तेरी तस्वीर को धुँदला नहीं होने देंगेज़िंदगी हम तुझे रुस्वा नहीं होने देंगे

    12.4K reads
  5. ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न दे - गौहर उस्मानी

    ग़म देते हैं तो इज़्तिराब न देज़िंदगी दे मगर अज़ाब न दे

    12.4K reads